फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury reaches 31 degrees, highest in five years

Mirzapur News: 31 डिग्री पहुंंचा पारा, पांच साल में सबसे ज्यादा

Mon, 17 Feb 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 31 degrees, highest in five years
मिर्जापुर। अनुमान से ज्यादा तापमान में वृद्धि होने से किसानों और कृषि विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। तेज धूप के साथ तेज हवाएं चलने से गेहूं समेत अन्य फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मौसम का मिजाज यही रहा तो फसलों के पैदावार पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल तापमान सबसे ज्यादा है। 16 फरवरी 2024 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। 2023 में अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री था। 2022 में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले वर्ष 2021 में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया गेहूं फसल के लिए अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्यिस होनी चाहिए। फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस तरह का तापमान फसलों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फसलों की पैदावार पर सीधा असर पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया तेज धूप के साथ हवाएं भी चल रही है। ऐसे किसान गेहूं फसल की सिंचाई करने के बजाय सिर्फ खेतों में नमी बनाए रखें। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। वहीं, सात से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed