फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury dropped four degrees due to 2.75 mm rain, remained cloudy throughout the day

Mirzapur News: 2.75 मिमी बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा, दिनभर छाए रहे बादल

Sat, 21 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped four degrees due to 2.75 mm rain, remained cloudy throughout the day
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को भोर में जोरदार बारिश होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री कमी आई। वहीं, दिनभर बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे की बारिश से खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

भोर में नगर और आसपास के इलाकों में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। शाम तक फिर बारिश की संभावनाएं बनी रहीं। सदर तहसील में 22 मिलीमीटर, लालगंज में 3, मड़िहान में 26 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed