फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Memorandum given to Union Minister for making overbridge

Mirzapur News: ओवरब्रिज बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

Thu, 24 Aug 2023 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to Union Minister for making overbridge
नरायनपुर। बैकुंठवा भितरी बाजार व नरायनपुर के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के भरुहना स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने तथा पटना-लोकमान्य तिलक ट्रेन व बाम्बे जनता ट्रेन के ठहराव की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नरायनपुर बाजार से सटे रेल लाइन तथा मालगाड़ियों के आवागमन के लिए डीएफसी लाइन के निर्माण के बाद बाजार दो भागों में बंट गया। अधिकांश स्कूल, अस्पताल व बैंक नरायनपुर के उत्तर दिशा में मौजूद हैं। दक्षिण तरफ से उत्तर तरफ जाने के लिए बाजार से सटे 400 मीटर दूर रेल लाइन पर बने ओवरब्रिज से आने-जाने में तीन से चार किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। लंबी दूरी तय करने से बचने के लिए लोग बंद रेलवे फाटक से ही आते-जाते हैं। डीएफसी लाइन बनने के बाद लोग आधा दर्जन से अधिक रेल लाइन को पार कर अब भी आवागमन कर रहे हैं। इसके चलते खतरा बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष जायसवाल, राजेश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed