{"_id":"48e8e03dc5937d442cafd3b15dbd824b","slug":"members-aim-to-make-full-fervor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने को भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने को भरा जोश
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर क्षेत्र के महंथ शिवाला स्थित फन सिटी में बूथ प्रवासी व बूथ प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें जनपद में चल रहे सदस्यता अभियान की मंडलवार समीक्षा की गई। साथ ही लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का जोश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भरा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान अंतर्गत दो लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक जनपद में एक लाख 54 हजार लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है, जो एक सराहनीय कदम है।
उन्होंने बूथ प्रवासी, बूथ प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याें से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।