फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting of beo's

मिर्जापुर : अधिकारियों का मोबाइल जमा कराकर हुई स्कूलों की जांच

Wed, 14 Aug 2019 11:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
meeting of beo's
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिर्जापुर जिलाधिकारी ने मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे शिविर कार्यालय पर बीएसए कार्यालय के सभी खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयक संग बैठक की। विद्यालयों की जानकारी लेने के बाद उनका मोबाइल जमा करा लिया गया और उसके बाद मझवां विकास खंड के 60 विद्यालयों की जांच कराई गई। पकड़े जाने पर चार अध्यापकों के निलंबन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


विद्यालयों में निरंतर अध्यापकों की अनुपस्थिति रहने व देर से आने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को डीएम ने जांच कराई। इससे पहले सभी शिक्षाधिकारियों का मोबाइल जमा करा लिया गया।
विज्ञापन


अधिकतर विद्यालयों में अनियमितता की शिकायत मिली। कहीं खेलकूद की सामग्री में गड़बड़ी मिली तो कहीं एमडीएम में गड़बड़ी। कहीं प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले तो कहीं अध्यापक अथवा शिक्षामित्र या अनुदेशक ही अनुपस्थित थे। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से स्पष्टीकरण मांगा गया तो किसी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। इसमें से प्रधानाध्यापक व अध्यापक सहित चार के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई। बीएसए ने कहा कि सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के निर्देश पर हुई जांच की सूचना जैसे ही दोपहर में लोगों को मिली तो धड़ाधड़ लोगों के सीएल की अर्जी कंट्रोल रूम व पोर्टल पर आने लगी। चूंकि डीएम ने सभी अधिकारियों सहित सभी जांच कर्ताओं का मोबाइल जमा करा लिया था। इससे किसी को कोई सूचना नहीं मिली। जैसी ही सूचना मिली तो आवेदन आने लगे और मंगलवार को सीएल के रिकार्ड एक सौ 40 आवेदन आए।

एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने विकास खंड के आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर एसडीएम सदर के कछवां क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान स्कूलों में अध्यापक और छात्र उपस्थित मिले।

उपजिलाधिकारी सदर ने मंगलवार को तहसील सदर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरैनी ,प्राथमिक विद्यालय बरैनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महामालपुर ,प्राथमिक विद्यालय सेमरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय महामलपुर के स्कूलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed