{"_id":"60300bd58ebc3ee93075551b","slug":"meeting-mirzapur-news-vns5756709185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस संयम व सक्रियता से काम करें तो महिलाएं और बच्चे रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस संयम व सक्रियता से काम करें तो महिलाएं और बच्चे रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉक्टर नीता साहू ने कहा कि मिर्जापुर पुलिस जनपद में एक दस वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार के मामले में 24 दिन के अंदर पूरी सुनवाई पूरी कर ली। उन्होंने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 50000 जुर्माने को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि यदि पुलिस सक्रियता एवं संयम से काम करे तो महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रहेंगे। वे शुक्रवार को अष्टभुजा डाक बंगले में आयोजित पत्र प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के दौरान यह विचार व्यक्त किया। बताया कि कोरोना काल में सभी विद्यालय बंद होने के कारण मिड-डे मिल की धनराशि पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेज दी गई है। बाल संरक्षण के सवाल पर पूछे जाने पर उन्होने कहा कि श्रम विभाग की ओर से ईंट भट्ठा, धार्मिक स्थलों पर घूमने एवं भीख मांगने वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें संरक्षण एवं शिक्षा दी जाएगी।
कहा बाल संरक्षण पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान के रुप में चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ नीता साहू अष्टभुजा डाक बंगला सभागार में समीक्षा बैठक कर शिक्षा, बाल श्रम, स्वास्थ्य पोषण मिशन आदि विषयों पर समीक्षा की। उन्होंने जनपद मिर्जापुर बाल बालिका गृह शिशु गृह को खुलवाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी सिटी संजय वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीडी गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।