फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting against naxalas

नक्सल मीटिंग में पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश

Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting against naxalas
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी पर शनिवार को नक्सल प्रभावित जनपद चंदौली, सोनभद्र व मिर्जापुर के नक्सल प्रभावित थानों, क्षेत्राधिकारियों व एडिशनल एसपी की संयुक्त बैठक हुई। एएसपी नक्सल अजय कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित थानों, उनके प्रभारियों को विशेष रूप से सतर्कता बरतने, जंगलों में पैनी नजर रखने के निर्देश दिया। नक्सल गतिविधियों के बारे में लोगों को सावधान करने के संबंध में भी चर्चा की गई। गांव, क्षेत्रों में जमीन संबंधी विवादों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया ताकि सोनभद्र के उभ्भा गांव जैसी घटनाएं दोबारा न हो सकें। ठंड का मौसम शुरू होते ही बिहार, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्यों से नक्सली मूवमेंट यूपी की ओर देखा जाता है। इसमें जनपद चंदौली सहित सोनभद्र, मिर्जापुर के जंगली क्षेत्रों में अक्सर नक्सलियों की सक्रियता देखी जाती है। इसके मद्देनजर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पहले से पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने प्रत्येक क्षेत्र में मुखबिरों को लगा दिया गया है ताकि कोई भी शहरों, बाजारों, कस्बों व जंगल से सटे हुए गांवों में बंदूकधारी या संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उनकी सूचना तत्काल पुलिस को मिल जाए। अपने क्षेत्रों में कोई अप्रिय घटना घटने न पाए, इसके लिए नक्सल क्षेत्र के अधिकारियों ने बैठक कर चर्चा किया। इस दौरान एडिशनल एसपी चंदौली वीरेंद्र कुमार यादव, राजगढ़ चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय, मिर्जापुर सोनभद्र भदोही आदि तीनों जनपदों के सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed