फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Medical treatment will be done from mobile veterinary unit

Mirzapur News: मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट से होगी चिकित्सा

Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical treatment will be done from mobile veterinary unit
मिर्जापुर। पशुओं की चिकित्सा के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट (वैन) को रवाना किया गया। वैन को विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में सदस्यों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सबसे पहले विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह काे बुके देकर स्वागत किया। इस योजना की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया एवं सांसद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पांडेय काे बुके देकर स्वागत किया। जन प्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम वाहन का निरीक्षण किया। जनपद को प्राप्त दो मोबाइल वैन का उद्घाटन करते हुए पशुओं की सेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

फ्लैग आफ कार्यक्रम का समापन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के आभार प्रकाश के साथ सम्पन्न हुआ। बताया गया कि जिले को छह और वाहन अतिशीघ्र प्राप्त हो जाएंगे। इस तरह से कुल आठ मोबाइल वैन द्वारा पशुओं की चिकित्सा सुविधा पशुपालकों के दरवाजे तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed