फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Medical student Sanskar gupta died after injured in beating after 15 days in mirzapur

Mirzapur News: पिटाई से घायल मेडिकल के छात्र की 15 दिन बाद मौत, डांडिया खेलने के विवाद में किया था हमला

Tue, 07 Oct 2025 12:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 12:38 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पिटाई से घायल छात्र की 15 दिन बाद मौत हो गई। छात्र पर लाठी-डंडे से हमला कर किया गया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
Medical student Sanskar gupta died after injured in beating after 15 days in mirzapur
संस्कार गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : परिजन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के समसपुर स्थित एपेक्स कॉलेज में 15 दिन पहले मारपीट में घायल छात्र संस्कार गुप्ता की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाते हुए विवेचना में जुट गई है। 

विज्ञापन


बिहार के रोहतास जिले के थाना चेनारी निवासी बीएमएस के छात्र संस्कार गुप्ता और तेलीबाग लखनऊ निवासी आयुष राज को 21 सितंबर को कॉलेज के ही छात्र नागेंद्र भाटिया ने कॉलेज मैदान पर बुलाया था। दो दिन पहले डांडिया खेलने के लिए हुए विवाद में नागेंद्र और उसके साथी विशाल पांडेय व तेज प्रकाश यादव ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में आयुष राज बेहोश हो गया, जबकि संस्कार गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों छात्रों का प्रारंभिक इलाज कॉलेज के अस्पताल में हुआ था। एक दिन बाद संस्कार गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों नागेंद्र भाटिया, विशाल पांडेय व तेज प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में अब हत्या की धारा बढ़ा कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed