फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maximum cancellation of 86 weapons in Bhadohi

सबसे ज्यादा भदोही में 86 शस्त्र का हुआ निरस्तीकरण

Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Maximum cancellation of 86 weapons in Bhadohi
मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देश के क्रम में तीनों जिलों में अब तक कुल 10,245 असलहे जमा कराए गए हैं। 101 असलहों का निरस्तीकरण किया गया है। इसमें अकेले भदोही 86 शस्त्रों का निरस्तीकरण किया गया। इसी क्रम में 25,276 व्यक्ति पाबंद किए गए। 74 अवैध असलहे, 91 कारतूस एवं 161 धारदार हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन

चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराने के लिए निर्वाचन आयोग के नए दिशा निर्देश पिछले दिनों जारी हुए। डीआईजी ने तीनों जनपदों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के कप्तानों को कई निर्देश दिए थे और प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा था। मिर्जापुर में पांच हजार 186 शस्त्र, सोनभद्र में 2023 शस्त्र तथा भदोही में तीन हजार 36 शस्त्र मिलाकर कुल 10 हजार 245 शस्त्र परिक्षेत्र में जमा कराए गए। मिर्जापुर में दो शस्त्र, सोनभद्र में 13 शस्त्र, भदोही में 86 शस्त्र मिलाकर परिक्षेत्र में कुल 101 शस्त्रों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed