फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mathematics is not just a subject, it is a life skill: Naval Kishore

गणित केवल विषय नहीं, जीवन कौशल है : नवल किशोर

Fri, 13 Feb 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mathematics is not just a subject, it is a life skill: Naval Kishore
05 पीएम श्री बालिका विद्यालय, रैदोपुर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में आयोजित राष्ट
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को पीएम श्री बालिका विद्यालय, रैदोपुर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुुरुआत मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ नवल किशोर ने रामानुजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि गणित का अध्ययन दैनिक जीवन में तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि रामानुजन का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाता है कि गणित केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है। गणित विशेषज्ञ एवं डायट प्रवक्ता पुनीत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की। साथ ही पीपीटी प्रस्तुति के जरिए गणित विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया तथा वैदिक गणित के माध्यम से जटिल गणनाओं को सरल बनाने की विधियां समझाईं।गणित शिक्षक जयकरण ने गणित को सरस, रोचक एवं सरल तरीके से पढ़ाने की प्रभावी विधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित वैकल्पिक गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीपांशु चौरसिया, समीर मौर्या, आराध्य यादव तथा आरुषि सिंह को प्रदान किए गए। प्रतिभा निकेतन स्कूल एवं पीएम श्री बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रूबी खातून ने स्मृति चिह्न एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संचालन ई. कुलभूषण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed