फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   maternity gave birth outside hospital in mirzapur due to Lock found hanging on of PHC

Mirzapur: पीएचसी के गेट पर लटका मिला ताला, प्रसूता ने अस्पताल के बाहर दिया बच्चे को जन्म

Mon, 01 May 2023 03:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 03:27 PM IST
सार

मिर्जापुर शहर से सटे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंदी कला अस्पताल बंद होने के कारण सुबह पहुंची गर्भवती महिला को अस्पताल के दरवाजे पर बच्चे को जन्म देना पड़ा।  अस्पताल के बाहर प्रसव होने का वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
maternity gave birth outside hospital in mirzapur due to  Lock found hanging on  of PHC
नवजात की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर शहर से सटे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंदी कला अस्पताल बंद होने के कारण सुबह पहुंची गर्भवती महिला को अस्पताल के दरवाजे पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। काफी देर तक प्रसूता गेट पर बदहवास पड़ी रही। सूचना के बाद पहुंची दाई ने उसे अस्पताल के अंदर कराया। अस्पताल के बाहर प्रसव होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


 देहात कोतवाली क्षेत्र के टांडा फाल निवासी पूजा देवी (26) पति श्यामलाल को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। उसके पति ने 102  एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस कर्मी प्रसूता के घर पहुंचे। उसे लेकर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंदी कला आए। महिला को एंबुलेंस उतार कर अस्पताल ले जाना चाहा, पर अस्पताल का गेट बंद था।
विज्ञापन


जिसके चलते उसने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता काफी देर तक अस्पताल गेट के पास पड़ी रही। एंबुलेंस कर्मियों की सूचना पर अस्पताल की दाई ने पहुंचकर गेट खोला। बताया जा रहा कि अस्पताल स्टाफ 10 बजे के बाद आते हैं। इस कारण यह समस्या बनी रहती है। सीएमओ डॉ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed