फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maternity death in mirzapur Women District Hospital family member created ruckus alleging negligence

Mirzapur News: महिला जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Maternity death in mirzapur Women District Hospital family member created ruckus alleging negligence
मौत के बाद रखा शव

मिर्जापुर स्थित महिला जिला अस्पताल में लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार सुबह प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस कारण प्रसूता की जान गई है। परिजनों के हंगामा करने पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिवरानी टोला निवासी वैशाली तिवारी (25) पत्नी अनुराग दुबे को सुबह पांच बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वैशाली ने सुबह सात बजे पुत्री को जन्म दिया। पुत्री को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्स और दाई ने प्रसव कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर की लापरवाही के चलते मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर सीएमएस और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों ने सबी को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए दो कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed