फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married women saw the moon after offering Arghya

Mirzapur News: अर्घ्य देकर सुहागिन महिलाओं ने किया चांद का दीदार

Thu, 02 Nov 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married women saw the moon after offering Arghya
मिर्जापुर। बुधवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ की कथा सुनी। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से चांद का दीदार किया और पति की लंबी उम्र कामना की। इस मौके पर पति ने पत्नी को उपहार भी दिए।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण अंचलों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र व सुख शांति के लिए बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। नव विवाहिताओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने का मिला। महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर चौथ माता की कहीं अकेले तो कहीं सामूहिक रूप से कथा सुनी। पति व परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। रात आठ बजे छलनी से चंद्रमा का दर्शन व अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। इस मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए। उधर, शेरवां क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रख कर सती सावित्री व सत्यवान एवं माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। पंडित आलोक त्रिपाठी ने पुराणों का हवाला देते हुए बताया कि देवी अनुसुइया के द्वारा चलाई गई कर्क चौथ को आज करवा चौथ का व्रत कहा जाता है। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से चांद व पति का चेहरा देखकर जल ग्रहण करती हैं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ का व्रत कर सती सावित्री ने सत्यवान के प्राणों की रक्षा यमराज से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed