फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging from a noose, accused of strangulation to death

Mirzapur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, accused of strangulation to death
फंदे से लटक कर मृतका सानिया की फाइल फोटो, स्रोत परिवार
कछवां। केवटान वॉर्ड में बृहस्पतिवार की देर रात विवाहिता सानिया बिंद (20) का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों के आरोप के बाद ससुराल से पति व अन्य सदस्य भाग गए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मेवली गांव निवासी प्रल्हाद ने बेटी सानिया बिंद (20) का विवाह आठ जून 2024 को कछवां थाना क्षेत्र के केवटान वॉर्ड निवासी कमला से किया था। सानिया खाना बनाकर परिजनों को खिलाने के बाद सोने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुटे। सूचना पर थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेउली प्रधान के माध्यम से मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमर बहादुर ने घटनास्थल का मुआयना कर फारेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। मृतका को छह माह का बेटा है। मृतका के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। वह गांव में पान की दुकान चलाते हैं। पिता ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। रात को सूचना मिलने पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वाले भाग गए थे। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed