फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging in a noose under suspicious circumstances

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटकता मिला शव

Sat, 15 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in a noose under suspicious circumstances
सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जौगढ़ के पुरवा पतार गांव में बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवां जिले के हनुमना दुगौली गांव निवासी खुशबू (20) की शादी वर्ष 2020 में चुनार थाना क्षेत्र के जौगढ़ निवासी कलंदर के साथ हुई थी। दोनों से एक पुत्री पैदा हुई थी। जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे में लटकते हुए शव मिला। ससुराल वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष चुनार के बाद सीओ लालगंज परमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल के पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका की मां खिरमोतिया ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री के ससुराल के बगल वालों से सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पुत्री का शव जमीन पर मिला। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दो लाख रुपये व सोने की चेन मांग रहे थे। नहीं देने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि फंदे में लटककर विवाहिता ने जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। मायके वालों की तहरीर पर पति कलंदर, ससुर बाबू लाल और सास कमला के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed