फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   married woman kept two days in room for dowry in laws house in mirzapur

मिर्जापुर: दहेज के लिए विवाहिता को कमरे में दो दिन रखा भूखा, पिता ने आकर छुड़ाया, तीन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 13 May 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 02:45 PM IST
सार

कटरा कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज किया है। पड़ोसियों की सूचना के बाद लड़की के पिता पहुंचे और कमरे से छुड़ाया

विज्ञापन
married woman kept two days in room for dowry in laws house in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा गांव में ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा रखा। पड़ासियों से हैवानियत की सूचना पाकर विवाहिता के पिता उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनको भी धमकी दी। पुलिस को बुलाकर दरवाजा खोलवाया गया तो विवाहिता अचेतावस्था में पड़ी रही। जिसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने हिरासत में लिए पति और ससुर को छोड़ दिया। विवाहिता के पिता थाने का चक्कर लगाते रहे। मामला पकड़ने पर लापरवाह पुलिस ने बुधवार की देर रात को पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र के पसैया डागमगपुर निवासी रामभजन ने छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री विभा की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी राहुल से की थी। 10 अप्रैल की रात को ससुरालियों ने विभा की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रामभजन को दी। रामभजन ने मौके पर जाकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद दरवाजा खोलकर विवाहिता को अचेतावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रामभजन ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन और बाइक के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते हैं। पुत्री अपनी मां से अपना दुखड़ा बताती थी। 10 अप्रैल को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। इस बारे में पिता को सुबह पड़ोसियों से पता चला। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे पुत्री के ससुराल पहुंचे तो दामाद राहुल गोड़ ने धमकी दी कि विभा को मारकर कमरे में बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। कमरा खोलने पर पुत्री अचेतावस्था में पड़ी मिली। उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, आरोपी राहुल उसके पिता अजय कुमार को छोड़ दिया।

अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने बताया कि उसे दो दिनों से भूखा रखा गया था। कार्रवाई न होने पर रामभजन ने भाजपा नेताओं से मदद की गुहार लगाई। भाजपा नेता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की। जिसके बाद बुधवार की रात को आरोपी पति राहुल गोड़, ससुर अजय कुमार और सास राजकुमारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर उसे कमरे में बंद करने और भूखा रखे जाने के मामले में आरोपी पति, सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया  है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed