फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman hanged herself, case registered

Mirzapur News: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, case registered
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी गौरियान मोहल्ले में मंगलवार को देर शाम एक विवाहिता फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसे अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के ओल्ड लश्कर लाइन पुराना बैरहना निवासी त्रिलोकी नाथ ने 20 जनवरी 2020 को अपनी पुत्री कैश्मा शर्मा की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी गौरियान बस्ती निवासी गौरव विश्वकर्मा के साथ हुई थी। गौरव मुंबई में लोको पायलट है। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मंगलवार को देर शाम को कैश्मा शर्मा कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटक गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मृतका के पिता त्रिलोकी नाथ ने बताया कि शादी में 10 लाख नकद दिए थे। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यह आरोप भी लगाया कि मंगलवार की शाम को पुत्री के सास व देवर ने षडयंत्र रची और पुत्री को पीटा। उसने फोन कर इसकी जानकारी दी। ससुराल वालों को समझा कर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। सास ने फोन कर बताया कि कैश्मा को लेकर मंडलीय अस्पताल आए हैं। वहां पहुंचे तो पता चला कि पुत्री ने प्रताड़ना और उत्पीड़न से तंग आकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed