फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 31 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चौकिया गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मौत की सूचना उसके माता-पिता को तमिलानाडु में दी गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता छोटू बियार निवासी चौकिया अपने परिवार के साथ तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करते हैं। चौकिया गांव निवासी महेंद्र बियार का पुत्र चमकू बियार भी तमिलनाडु मे रहकर काम करता है। तमिलनाडु में काम करने के दौरान रिया उर्फ गुड्डू (20) से प्रेम संबंध के बाद विवाह कर लिया। तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था। मृतका के परिजनों के अनुसार दोनों के बीच करीब एक वर्ष पूर्व से अनबन चल रही थी। सोमवार की रात तबीयत खराब होने की सूचना ससुराल वालों ने फोन से दिया कि प्राइवेट चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतका को डेढ़ वर्ष की एक पुत्री अंशिका है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के बड़े पिता बबलू बियार की तहरीर पर मृतका के पति चमकू, सास कृष्णावती, ससुर महेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed