{"_id":"607f136a8ebc3e592444857b","slug":"married-woman-dies-due-to-trapping-under-suspicious-circumstances-mirzapur-news-vns585871538","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्शा गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या कर फंदे पर शव लटाकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के मरचा गांव निवासी कौशिल्या देवी ने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्र 22 वर्षीय प्रमिला देवी का विवाह रामपुर रेक्शा गांव निवासी प्रभु कोल से किया था। दोनों को डेढ़ वर्ष का पुत्र शनि है। मंगलवार की सुबह प्रमिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। विवाहिता की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण घर में पहुंचे। जहां शव को चारपाई पर लिटा कर पति रो रहा था। ग्रामीणों के पूछने पर पति प्रभु कोल ने बताया कि वह गांव की तरफ गया था। वापस आकर देखा तो घर में उसकी पत्नी बड़ेर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटकी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसे उतारकर बाहर चारपाई पर लिटाया है। ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई रघु का दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई है। पुत्री के मौत की खबर सुनते ही मां कौशल्या देवी ने मड़िहान थाने पर पहुंचकर दामाद के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति और ससुराल वालों ने ही हत्या की है। इस संबंध में मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।