फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies by hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत

Thu, 05 May 2022 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging under suspicious circumstances
शहर कोतवाली क्षेत्र के बबुआ का पोखरा मोहल्ले में मंगलवार की शाम को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर मौत हो गई। सूचना मिलने पर देर शाम पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। रात में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। बुधवार को सुबह सीओ सिटी और मजिस्ट्रेट ने भी मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर कला गांव निवासी गणेश कुमार दुबे ने अपनी पुत्री ज्योत्सना दुबे का विवाह 27 जनवरी 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बबुआ का पोखरा मोहल्ला निवासी कमलेश दुबे के पुत्र राघवेंद्र दुबे के साथ की थी। दोनों से एक पुत्री है। राघवेंद्र बिहार के पटना में प्राइवेट नौकरी करता है। इस बीच मंगलवार को दोपहर बाद ज्योत्सना का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका शव मिला। फंदे पर लटका शव मिलने की जानकारी होने पर सूचना ससुराल वालों ने मायके वालों को दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ससुराल वालों का कहना है कि ज्योत्सना को लीवर आदि बीमारी थी। प्रयागराज के डॉक्टर का इलाज चल रहा था। मंगलवार को दोपहर में एक बजे अचानक तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले गए। वहां से इलाज के बाद घर आई और कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। उधर, मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। दरवाजा खुला था और शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर रात में शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट भी जांच करने पहुंचे। मायके वालों की तहरीर पर डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed