फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies by hanging from a trap

Mirzapur News: फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान

Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging from a trap
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव में बुधवार को दोपहर में बड़ेर पर लगे फंदे पर लटक कर एक विवाहिता ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव निवासी रंजीता मौर्या (35) पत्नी विनोद मौर्या ने दोपहर में अपने कच्चे मकान के अंदर बड़ेर पर साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। दोपहर में उनके बच्चों को नूख लगी तो वे दरवाजा पीटने लगेे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुल सका। इसके बाद बच्चों ने आकर परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। परिजनों ने झरोखे से देखा तो रंजीता फंदे पर लटकी हुई थीं। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारा। तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका से तीन बच्चे है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल बृृजेश सिंह ने बताया कि बड़ेर पर साड़ी का फंदा बनाकर महिला ने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed