फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance accused of murder in mirzapur

यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Dec 2021 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Dec 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance accused of murder in mirzapur
महिला की जहरीला पदार्थ खाकर मौत।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने गुरुवार को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी शिवाली(23) ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने वहां से रेफर कर दिया था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां गुरुवार की भोर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

दीपक की शादी हलिया थाना के ड्रमंडगंज पुलिस चौकी के दुर्जनीपुर गांव निवासी जगन सिंह की पुत्री शिवाली के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शिवाली को 15 दिन पहले पुत्री पैदा हुई है। इसके पहले एक बच्चा दो वर्ष का है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवाली के पिता जगन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, तहसीलदार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पति, दीपक सिंह  ननद रंजू, जेठ राजू व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed