फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman died by hanging under suspicious circumstances

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर विवाहिता की मौत

Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman died by hanging under suspicious circumstances
हलिया। थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में रविवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे में लटकता शव मिला। सोमवार को सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन उसे तोड़कर अंदर घुसे तो वहां का दृश्य देख दंग रह गए। विवाहिता फंदे में लटकी हुई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मुड़पेली गांव निवासी पूजा (21) पत्नी मुकेश ने रविवार को देर रात दुपट्टे के सहारे घर के बड़ेर में फंदा बनाकर उसमें लटक गई। सोमवार को सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर में मौजूद जेठानी ने आवाज देकर पूजा को दरवाजा खोलने के लिए कहा। कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर घबराकर जेठानी पुष्पा देवी ने अपने पति राजकुमार और घर वालों को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने पर जेठ ने आस-पास के लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता अंदर फंदे में लटक रही थी।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मुकेश अपने भाई छोटे के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पूजा का मायका हलिया थाना क्षेत्र के तीता पटपरा गांव में है। बीते वर्ष मई माह में उसकी शादी हुई थी। घटना के समय मृतका की सास पनाऊ देवी अपने रिश्तेदारी में गई थीं। बहू की मौत की सूचना मिलने पर वे घर पहुंचीं। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मुड़पेली गांव में विवाहिता ने फंदे में लटककर जान दे दी है। परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed