फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman burnt to death, case including five with husband

विवाहिता की जलकर मौत, पति समेत पांच पर केस

Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death, case including five with husband
अदलहाट। थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात आग लगने से झुलसी विवाहिता की गुरुवार की रात को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के मौत होने पर मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव निवासी गोरख नाथ विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री पूजा विश्वकर्मा (25) की शादी आठ मई 2019 को अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र छोटू विश्वकर्मा के साथ की थी। बुधवार को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरन उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता गोरखनाथ विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। 30 मार्च को पूूजा अपने ननिहाल श्रीपुर गई थी। 31 मार्च की दोपहर उसके मामा उसे ससुराल में पहुंचाकर वापस चले गए। इसी दौरान ससुराल के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर उसके उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता गोरख नाथ विश्वकर्मा ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed