{"_id":"61a90bc194079808ff3e292e","slug":"married-s-death-accused-of-murder-mirzapur-news-vns625746030","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की देर शाम को वाराणसी के एक अस्पताल में विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के बोलनमेजा गांव निवासी अनुपा गुप्ता (26) की शादी जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता से हुई थी। अनुपा की तबीयत खराब होने पर ससुराल वाले उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पतल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो मायका पक्ष के भी लोग पहुंचे, बुधवार की शाम तक आरोप नहीं लगा था। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका की मां राजकुमारी पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी बोलनमेजा मेजा प्रयागराज ने जिगना पुलिस को सूचना दिया कि उसकी पुत्री अनूपा गुप्ता की हत्या हुई है। मृतका के पति विजयकुमार का कहना है कि तबियत 15 दिन से अधिक समय से खराब चल रही थी। मेडिकल स्टोर या अपस्ताल से दवा लेकर खा लेती थी। 29 नवम्बर को तबियत ज्यादा खराब होने पर 30 नवम्बर को वाराणसी ले गए थे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हैं । मृतका को दो पुत्र गणेश (4) व महेश (2) है। पति विजयकुमार गुप्ता बंगलौर मे फुल्की का धंधा करता है। 26 नवम्बर को घर आया था। मृतका की सास प्रमीला देवी ससुर हरिश्चंद्र गुप्ता व बच्चों तथा देवरानी के साथ घर पर ही रहती थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेजा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मृतका के पति विजयकुमार गुप्ता ने पुलिस को लिखित सूचना दिया है कि अनूपा 26वर्ष की बिमारी के चलते मौत हुई है आवश्यक कार्रवाई की जाय उसी के आधार पर पी एम कराया जा रहा है पी एम रिपोर्ट के बाद तथा मैका पक्ष के तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।