फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married and young man hanged to death

विवाहिता और युवक की फंदे पर लटककर मौत

Sat, 12 Feb 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married and young man hanged to death
स्थानीय थाना क्षेत्र भौरही गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। चुनार थाना क्षेत्र के ही पीरवाजी शहीद मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

अहरौरा थाना के ग्राम अतरौली कला निवासी रमाशंकर सिंह की पुत्री संध्या सिंह (31) की शादी लगभग तीन वर्ष पहले भौरही के नरेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह के साथ हुई थी। पुलिस को दिये गये तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि विवाह के समय से ही पति और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए संध्या को प्रताड़ित करते थे। मृतका के पति, ननदें और देवर बराबर चार पहिया गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किया करते थे। शुक्रवार को सुबह दस बजे ग्राम प्रधान भौरहीं से मोबाइल पर सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरे के अंदर पंखे के सहारे उसका शव लटका हुआ था। संध्या बीटेक की थी और विवाह के पूर्व रेणुकूट की हिंडालको कंपनी में जॉब करती थी। विवाह के बाद उसे जाब छोड़नी पड़ी। दामाद रायबरेली कोच फैक्ट्री में काम करता है। वह कुछ दिनों पूर्व ही घर आया था। पिता रमाशंकर सिंह की तहरीर पर कोतवाली में ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी घटना चुनार थाना क्षेत्र के पीरवाजी शहीद मुहल्ले का है। मृतक रविशंकर (32) की पत्नी सुबह कुछ काम से घर से बाहर निकली थी। वापस लौटी तो पति छत में लगे पंखे की कड़ी में साड़ी के सहारे लटका था। मृतक को आठ वर्ष की पुत्री एंजल व तीन वर्ष का पुत्र श्रेयस है। करीब नौ वर्ष पूर्व चुनार के मोची टोला निवासिनी रानी देवी के साथ सद्दूपुर गुरुद्वारा गली निवासी रविशंकर पटवा (32) पुत्र राजेंद्र प्रसाद पटवा ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों पूना रहकर गुजर बसर करते थे। रानी ने बताया कि सात महीेने पहले उसके ससुर की तबियत खराब थी जिसकी सूचना मिलने पर दोनों पूना से चुनार आ गए। इसके बाद परिवार में कलह होने लगी। तंग आकर दोनों एक महीने पहले पीरवाजी शहीद मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। पत्नी द्वारा गृह कलह से तंग आकर पति को आत्महत्या कर लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विवाहिता के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति, ससुर, देवर नंद सहित कुल छह के विरुद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक मामले में कोई आरोप नहीं है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है।
रामानंद राय, पुलिस उपाधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed