फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married and young man hanged himself

अलग-अलग स्थानों पर विवाहिता और युवक ने लगाई फांसी

Sat, 05 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married and young man hanged himself
कटरा कोतवाली क्षेत्र डंगहर में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता और पीली कोठी मुहल्ले में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। डंगहर मोहल्ले में हुई घटना में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के धनिया मऊ निवासी 28 वर्षीय प्रिया की शादी 2014 में कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले के सत्यकांत तिवारी के साथ हुई थी। दोनों को एक पांच वर्ष का पुत्र है। प्रिया सात माह की गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को बच्चा मोबाइल लिया था। प्रिया ने बच्चे को डांटा तो फिर पति ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर प्रिया कमरे में गई और फंखे के सहारे साड़ी का फंदा बना कर लटक गई। परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मृृतका के भाई सुनील मिश्रा ने ससुराल वालों पर बहन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्यकांत, सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के ही पीलीकोठी मोहल्ले की है। रामहित भारती रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी और जौनपुर के मूल निवासी हैं। पीली कोठी में उनका मकान है। उनका पुत्र 27 वर्षीय नीरज भारती मछली पालन का काम करता था। उसके पिता जौनपुर अपने गांव गए थे। घर पर वह अपनी मां और बहन के साथ था। रात में नीरज घर में फंदे पर लटक गया। सुबह कमरे में फंदे पर लटका देख परिजनों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि युवक कर्ज में डूबा था। इसलिए फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed