फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Marriage of 564 pairs

564 युवक युवतियों का कराया गया विवाह

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Marriage of 564 pairs
राजकीय इंटर कालेज के परिसर में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में बैठे वर वधू। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 564 जोड़ों का विवाह कराया गया। किसी जगह निर्धारित संख्या से अधिक विवाह भी हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही गायत्री परिवार के पुरोहितों ने रीति रिवाज से शादी कराई। वहीं मुस्लिम वर-वधू को निकाह पढ़ाया गया। शादी के बाद सरकारी तौर पर इंतजाम किए घर गृहस्थी के सामान के साथ नए जीवन की शुभकामना देकर विदा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के 17 जोड़ों, ओबीसी के 198 जोड़े, अनुसूचित जाति के जोड़ों की संख्या सबसे अधिक 330 रही जोड़ों की शादी कराई गई। सामान्य वर्ग से भी दो जोड़े रहे। नगर विधानसभा क्षेत्र से 83 जोड़ों की, छानबे विधानसभा क्षेत्र से 162, मड़िहान में एक सौ एक, चुनार में एक सौ 40 तथा मझवां विधानसभा क्षेत्र में 74 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें नगर पालिका मिर्जापुर के तत्वावधान में भी 10 जोड़े शामिल हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि बेटियों की शादी लोगों की रातों की नींद और चैन छीन लेती है, लेकिन अब प्रदेश के लोग निश्चिंत हैं कि प्रदेश सरकार उनकी यह जिम्मेदारी भी पूरी कर रही है। वर-वधुओं को पायल व मोबाइल उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, निर्मला राय, डीपीआरओ अरविंद कुमार, ईओ ओमप्रकाश व कोन बीडीओ शरद कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विधायक अनुराग सिंह 140 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
चुनार। नगर के पीडीएनडी इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत नरायनपुर ब्लाक में 140 जोड़ों का विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री परिवार के पुरोहितों ने 138 हिंदू वर्ग के जोड़ों की शादी कराई। वहीं जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने वर वधू को सुखमय जीवन की कामना के साथ विदा किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सीखड़ छत्रपति सत्येंद्र कुमार, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, रानी सेठ, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष रेनू अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चुनार राजपति बैस,जेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी जमालपुर सूर्य नारायण, सीखड़ आरके शुक्ला आदि प्रमुख मौजूद रहे। समारोह का संचालन खंड विकास अधिकारी नरायनपुर पवन कुमार सिंह ने किया।
नव विवाहित जोड़ों को मझवां विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने दिया आशीर्वाद
पड़री। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक कैंपस में शनिवार को कुल 74 जोड़ो की शादी कराई गई। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य व ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्रबहादुर पांडेय ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया। पहाड़ी ब्लॉक के 49, मझवां ब्लॉक के 17 व नगर पंचायत कछवा के आठ जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराई गई। इस अवसर पर सभी जोड़ों को सरकार द्वारा 51 हजार के पैकेज में 35 हजार रुपये वधू के खाते में एवं 10 हजार रुपये की विवाह सामग्री के साथ ही छह हजार रुपये वर वधू व उनके परिवार के खान पान के लिए खर्च किया गया। इस मौके पर बीडीओ पहाड़ी रामदरस चौधरी, बीडीओ मझवां, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय शंकर, ब्लॉक लेखाकार सुरेश कुमार पांडेय, ब्लॉक कोआर्डिनेटर मनीष कुमार, अवधेश सिंह, अवर अभियंता अवधेश कुमार, राजाराम उपाध्याय, प्रभात शुक्ल, बृज बिहारी यादव समेत समस्त विकास कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी व अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। विवाह स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष पड़री माधव सिंह पुलिस कर्मियों संग चक्रमण करते रहे। 74 जोड़ों के एक साथ विवाह संपन्न होने के कारण ब्लॉक परिसर गुलजार नजर आया।
जिलाधिकारी पहुंचने आशीर्वाद देनेे के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 162 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में पांच मुस्लिम तथा 157 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी वर-वधू को सफल दांपत्य की शुभकामनाओं दी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफ़ीस, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज, खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह सहित सभी अधिकारियों ने भी नव विवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस विवाह में विकासखंड खंड लालगंज क्षेत्र से 64, विकास खंड हलिया क्षेत्र से 59, विकास खंड छानबे से 39, सहित कुल 162 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली।
राजगढ़ में 101 जोड़ों का हुआ विवाह
राजगढ। मड़िहान तहसील के पटेहरा एवं राजगढ़ विकासखंड में 101 जोड़ों की शादी किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई। मड़िहान के पटेहरा विकासखंड से 49 जोड़ों एवं राजगढ़ विकासखंड के 52 जोड़ों की शादी 25 पंडालों में कराई गई। इसमें दो जोड़े मुस्लिम परिवार के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने वर- वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष सिंह, सहायक विकास अधिकारी प्लांट प्रोडक्शन संतोष मौर्या, अवर अभियंता लघु सिंचाई बृजमोहन सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राज कपूर सिंह, अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आनंद सिंह, खंड विकास अधिकारी राम दरस चौधरी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष इश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहें।
दूल्हे ने कर दी मोटरसाइकिल की मांग
राजगढ़। सामूहिक विवाह में एक दूल्हे ने मोटरसाइकिल की मांग कर दी और मंडप से उठकर जाने लगा। इस पर उसके परिवार वालों व अधिकारियों ने समझाया। एक अन्य मामले में लड़की अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई। शादी की रस्म जैसे ही शुरू हुई, लड़की खड़ी हो गई और उसने कहा कि मैं इस दूल्हे से नहीं अपने प्रेमी से शादी करूंगी। मंडप नंबर 11 में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर लड़की पक्ष के परिवार एवं लड़की को समझाया ।हालांकि लड़की ने दबाव में शादी कर ली।

उपहार में यह सामान दिया गया
मिर्जापुर। इस विवाह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यकता व तलाकशुदा महिलाओं को शासन द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत है। कन्या को अनुदान के रूप में उसके खाते में 35 हजार रुपये ई-पेमेंट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रुपये का सामान दिया गया और छह हजार रुपये साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed