फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Markets steeped in the spirit of Kanha; surge in demand for Laddu Gopal's adornments.

Mirzapur News: कान्हा के रंग में रंगे बाजार, लड्डू गोपाल के शृंगार की बढ़ी मांग

Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Markets steeped in the spirit of Kanha; surge in demand for Laddu Gopal's adornments.
धुंधीकटरा ​स्थित बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सामग्रियों से सजी दुकान।- संवाद। - फोटो : 1
मिर्जापुर। रक्षाबंधन के बाद अब नगर के बाजारों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और आस्था का रंग चढ़ने लगा है। हर ओर कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। श्रद्धालु अपने आराध्य लड्डू गोपाल के स्वागत और शृंगार के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को त्रिमोहानी मार्ग, धुंधी कटरा और पक्का घाट बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की आकर्षक फैंसी पोशाकें श्रद्धालुओं को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन

गोटा-पत्ती, रेशमी, मखमली और जरदोजी के काम वाली रंग-बिरंगी पोशाकों के साथ मोरपंख वाले मुकुट, छोटी बांसुरी, पीतांबरी वस्त्र और शृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालु लकड़ी और पीतल के सुंदर झूले, आकर्षक मूर्तियां और सजावटी सामान भी खरीद रहे हैं। बच्चों को नन्हे कान्हा का रूप देने के लिए भी अभिभावक मुकुट, बांसुरी और पीले वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी से पहले बाजार में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed