फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mark was put up two years ago, encroachment removal campaign stalled

Mirzapur News: दो साल पहले लगाया था निशान, ठप पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mark was put up two years ago, encroachment removal campaign stalled
मिर्जापुर। नगर में भरुहना से दोमुहिया तक फोरलेन के लिए चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल ठंडे बस्ते में है। 2022 में लाल निशान लगाने के बाद शुरू हुआ यह अभियान आज तक पूरा नहीं हो सका है। कई लोगों के भवन तोड़ने के बाद कार्रवाई बंद कर दी गई थी। जिन लोगों ने खुद अपना अतिक्रमण हटा लिया था, वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैंं।
विज्ञापन

नगर के विकास कार्यक्रमाें के तहत 2021 में भरुहना से दोमुहिया तक करीब एक अरब रुपये से फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित तैयार किया गया था। इसके बाद दोबारा 50 करोड़ की संशोधित परियोजना लोक निर्माण विभाग ने 2022 में शासन को भेजी थी, जिसे अभी तक स्वीकृत नहीं मिली है। प्रशासन ने निर्धारित मानक के अनुसार रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा पैमाइश कराकर लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद कई लोगों ने खुद अपने निर्माण तोड़े। इसके अलावा तत्कालीन एसडीएम सदर के नेतृत्व में अभियान चलाकर कई निर्माण तोड़े गए। तहसील चौराहे पर भी अतिक्रमण हटाया गया था।
विज्ञापन

कुछ दिन अभियान चलने के बाद वह फिर से बंद हो गया। एक वर्ष बाद फिर से रमईपट्टी व उसके आसपास अभियान चलाकर कई अतिक्रमण तोड़े गए। इस दौरान कई लोगों ने खुद अपने निर्माण तोड़े डाले। रमईपट्टी चौराहे पर कई टूटे हुए भवन दिखाई देते हैं। इसके बाद यह अभियान ठप हो गया। इस संबंध मेंं उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचंद्र ने बताया कि इस समय सीमांकन किया जा रहा है। सीमांकन कार्य पूरा होने पर फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed