फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many children fall ill after eating mid day meal in primary school in Mirzapur

Mirzapur: सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, खाने में छिपकली गिरने की अफवाह से मचा हड़कंप

Thu, 22 Feb 2024 06:34 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 22 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चे बीमार हो गए। इस दौरान एक बच्ची को तो उल्टी होने लगी। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Many children fall ill after eating mid day meal in primary school in Mirzapur
बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय उमरिया में गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब मध्याह्न भोजन करने के बाद विद्यालय के 13 विद्यार्थी बीमार हो गए। इनमें से एक को उल्टी होने लगी। आनन-फानन सभी 13 बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनको खतरे से बाहर बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में कोई विषाक्त पदार्थ गिर गया था। 

विज्ञापन


यह है मामला
प्राथमिक विद्यालय उमरिया में गुरुवार को सब्जीयुक्त दाल व चावल बनाया गया था। दोपहर में भोजनावकाश होने पर बच्चों ने भोजन किया। इसके थोड़ी देर बाद ही एक बच्ची को उल्टी होने लगी। कुछ और बच्चे भी मिचली का अनुभव करने लगे। यह देखकर विद्यालय के अध्यापक बच्चों को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उनका उपचार कराया गया। 
विज्ञापन


चिकित्सक का कहना है कि संभवत: फूड प्वाइजनिंग के चलते यह स्थिति हुई। अब खतरे की कोई बात नहीं है। क्षेत्र में यह चर्चा हो गई कि एमडीएम में छिपकली गिर गई लेकिन अध्यापक व चिकित्सकों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बच्चे चिकित्सक की देखरेख में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी लालगंज व खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि छिपकली गिरने की बात अफवाह है। खंड शिक्षाधिकारी को जांच कर आख्या देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed