फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Manoj Tiwari said in Mirzapur: Arvind Kejriwal is going to go to jail very soon, spoke big about Rahul Gandhi

मिर्जापुर में बोले मनोज तिवारी: अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जाने वाले हैं जेल, राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 31 Mar 2023 08:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 08:17 AM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी राम नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे। एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को अहंकार है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई।2019 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। भाजपा ने किसी को दोष नहीं दिया था। उन्हें दो ढाई महीने में हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari said in Mirzapur: Arvind Kejriwal is going to go to jail very soon, spoke big about Rahul Gandhi
भाजपा सांसद मनोज तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल जाने वाले हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार हैं। भगवान श्रीराम हमेशा न्याय करते हैं। यब बात सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को जिले में राम नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व पत्रकार प्रतिनिधियों से कही। उन्होंने कहा कि उनके दो सबसे करीबी जेल में हैं। उनको वह धोखा देकर रखे थे कि उनको कुछ भी नहीं होने देंगे, बचा लेंगे। किसी दिन जेल में वो दोनों ही न बता दें कि असली मास्टरमाइंड यही हैं। आगे कहा कि वर्तमान में देश में जो लोकतंत्र है, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस है, ऐसे में अपराधी का लंबे समय तक बचना संभव नहीं है।

विज्ञापन


'राहुल गांधी को अहंकार है'
एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को अहंकार है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई। 2019 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। भाजपा ने किसी को दोष नहीं दिया था। उन्हें दो ढाई महीने में हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया। कांग्रेस की सरकार ने जिस दिन सजा सुनाई गई उसी दिन सदस्यता समाप्त करने का सर्टिफिकेट दिया था। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी याद्दाश्त नहीं होनी चाहिए उनकी। वह भी कानून का पालन करें। निचली अदालत का निर्णय है। अगर आपको लगता है कि ओबीसी समाज को गाली देना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है तो जाकर हाईकोर्ट में कहिए।
विज्ञापन

 

Manoj Tiwari said in Mirzapur: Arvind Kejriwal is going to go to jail very soon, spoke big about Rahul Gandhi
मनोज तिवारी - फोटो : Social media
इससे पूर्व उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राम भगवान के जन्मोत्सव पर देश में जो उत्साह है उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। समय के साथ पांच सौ वर्षों से भगवान राम के जन्मभूमि के टूटे हुए मंदरि को लेकर जो निराशा थी वह दूर होने वाली है। फरवरी 2024 तक राम मंदिर में सभी दर्शन करेंगे। निश्चित रूप से इस बार जन्मोत्स्व का उत्साह अलग है। आगे कहा कि बहुत दिनों से मिर्जापुर की शोभायात्रा के बारे में सुनता था। आमंत्रित करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed