{"_id":"5f0c93ca8ebc3e63cd623f22","slug":"mandalayukat-reviewed-the-board-with-video-conferencing-mirzapur-news-vns5356278195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की मंडलीय समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की मंडलीय समीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान एनआईसी में एडी बेसिक के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा। इसी क्रम में बीएसए सोनभद्र के द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के बारे में जानकारी न दे पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
भदोही के बीएसए ने बताया कि अब तक आठ लाख 67 हजार पाठ्य पुस्तकें जनपद को प्राप्त हो गई हैं इसके सापेक्ष छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर दो लाख 58 हजार पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि जूता-मोजा व बैग अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। वन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त को संरक्षक वन विभाग द्वारा अवगत गया कि पौधरोपण अभियान के दौरान मंडल में कुल 105 प्रतिशत पौधरोपण किया गया है। इसमें प्रदेश में मंडल 11 वें स्थान पर है। आयुक्त ने कहा कि वन विभाग व राजस्व के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वन भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराएं। स्मार्ट सिटी व अमृत योजना के तहत नगर पालिकाओं में बनाए जा रहे पार्कों, अपशिष्ट प्रबंध, डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की समीक्षा की। उर्जीकरण की समीक्षा के दौरान मीरजापुर व सोनभद्र में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
आंगनवबाडी केंद्रों के निर्माण के बारे में आयुक्त ने कहा कि कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। आयुक्त ने सभी जनपदों के जिलाधिकारी से कहा कि अवैध खनन के विरुद्घ अभियान चलाया जाए। चिकित्सा विभाग में दवाओं की उपलब्धता बनाएं रहने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया। कोविड-19 के दौरान दिशा-निर्देशों का अनुपालन एवं एल-1 व एल-2 अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था व समय से जांच करने का निर्देश दिया। बैठक में आत्म निर्भर योजना, पेंशन, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि सहित सभी विभागों की बिंदुवार समीक्षा हुई। बैठक में जिलाधिकारी मिर्जापुर सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर आयुक्त रमेश चंद्र, अपर आयुक्त प्रशासन सुरेंद्र बहादुर, संयुक्त विकास आयुक्त के अलावा जनपद सोनभद्र व भदोही के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी अपने-अपने जिले के एनआईसी में उपस्थित रहे।