फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mandal was made proud by winning three gold, four silver, one bronze medal

Mirzapur News: तीन स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम किया गौरवान्वित

Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mandal was made proud by winning three gold, four silver, one bronze medal
अदलहाट। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में एक से चार नवंबर तक आयोजित प्रदेशीय स्कूल खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की टीम ने तीन गोल्ड, चार रजत, एक कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंडल के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड व दो रजत पदक जीते। बालक जूनियर वर्ग में भाला फेंक में जिले के मवैया गांव निवासी आशीर्वाद इंटर काॅलेज के छात्र आशीष यादव ने 63 मीटर भाला फेंककर मंडल के लिए गोल्ड पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में सोनभद्र जिले के सांगो तेंदु गांव निवासी मेरी इंटर कॉलेज मधुपुर के छात्र नितिन श्रीचंद्र गुप्त ने 110 मीटर बाधा दौड़ को 15 सेकेंड में पार कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक वर्ग में ही भदोही जिले के कलीपुर (रमईपुर) गांव निवासी महावीर इंटर कालेज विछिया बनकट के छात्र निवेश यादव ने 3000 मीटर दौड़ में कुछ समय में ही प्वाइंट से पिछड़ते हुए मंडल के लिए रजत पदक जीता। बालिका सीनियर वर्ग में सोनभद्र जिले के नौगांव (विच्छी) निवासी राजकीय बालिका इंका राबर्ट्सगंज की छात्रा सादिका मौर्य 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतने में कामयाब हुईं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिले के जमालपुर निवासी गरिमा पटेल ने स्वर्ण पदक के साथ दूसरे दिन अंडर-14 सब जूनियर बालिका वर्ग में एसजीएस पब्लिक स्कूल सेमरा की छात्रा अदलहाट क्षेत्र के घरवासपुर गांव निवासी कनिका कुमारी ने गोला फेंक में रजत तथा जमालपुर के देवकली इंटर काॅलेज की छात्रा स्नेहा सिंह दोहरी सफलता के साथ ऊंची कूद में रजत व लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed