फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Management is under pressure for fees

फीस के लिए प्रबंधन बना रहे दबाव

Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Management is under pressure for fees
मिर्जापुर। कोविड- 19 के कहर से लोग अभी तक उबरे नहीं हैं लेकिन विद्यालयों के खुलने के बाद प्रबंधन फीस के लिए दबाव बनाने लगा है। हालांकि अधिकतर अभिभावक शुल्क जमा कर रहे हैं लेकिन जो नहीं कर पा रहे हैं। उनको स्कूल प्रबंधन परीक्षा से वंचित करने की चेतावनी देने लगे हैं।
विज्ञापन

इस समय अधिकतर राजकीय अथवा निजी विद्यालयों में गृह परीक्षा शुरू हो गई है या शुुरू होने वाली है। बच्चे तैयारियों में लगे हैं लेकिन विद्यालय के प्रबंधन ने उनको फीस न देने पर चेतावनी देनी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि परीक्षा के पहले सभी बकाया शुल्क जमा हो जाना चाहिए, अन्यथा परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में तो इस प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन निजी विद्यालय की लंबी चौड़ी फीस चुकाना हर किसी के वश की बात नहीं। किसी प्रकार से लोगों को रोजी- रोटी मिलना शुरू हुुआ है। इसके बाद एकमुश्त इतनी अधिक फीस लोग नहीं चुका पा रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। कहा जा रहा है कि शासन का इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed