फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 24 Jun 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव शंकरी धाम कन्या इंटर कॉलेज के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बगरी निवासी 30 वर्षीय आशीष कुमार सिंह पुत्र स्व. योगेंद्र प्रताप सिंह बुधवार की सुबह सात बजे घर से मजदूर की तलाश के लिए भट्ठे पर गए थे। वापस घर आते समय शिव शंकरी धाम कन्या इंटर कॉलेज के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने 100 डायल कर सूचना दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची कर शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि भी 26 मई को आशीष सिंह के पिता की मौत हुई थी। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। मृतक आशीष को एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की माता पिछले चार वर्ष से बीमार चल रही है। परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed