फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man died in suspicious circumstances wife accused her husband died after taking corona vaccine dose in mirzapur

यूपी: संदिग्ध परिस्थिति में शख्स की मौत, पत्नी का आरोप- कोरोना का टीका लगने से गई जान

Wed, 17 Mar 2021 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Mar 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Man died in suspicious circumstances wife accused her husband died after taking corona vaccine dose in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि उसके पति को दो दिन पहले कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद से ही उसकी हालत खराब हो गई थी। पत्नी का आरोप है कि कोरोना वैक्सीन की वजह से ही उसके पति की जान गई है। घटना मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती बसईटा गांव की है।

विज्ञापन



एक व्यक्ति की बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी का आरोप है कि दो दिन पहले उसे कोरोना  का टीका लगा था। 

इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई थी। जहां उल्टी होने के बाद उसकी मौत हो गई। 38 वर्ष की उम्र में आखिर टीका कैसे लगा। ये बड़ा प्रश्न है। हालांकि जिला प्रशासन जांच और पोस्मार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


बहुती बसईटा निवासी लालमणि(38) पुत्र ननकू ने 15 मार्च को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया था। बुधवार की सुबह लालमनी की तबीयत खराब होने पर पत्नी मीरा उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। वहां पर डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा खिलाने से पहले उसने पति को बिस्किट खिलाया, तभी उसे उल्टी हुई। उल्टी होने के बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी मीरा का आरोप है कि 15 मार्च को उसे और उसके पति को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके बाद से तबीयत खराब हुई है। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा खिलाने के लिए बिस्कुट खिलाया। इसके बाद उल्टी हुई और उसके पति की मौत हो गई।

बड़ा सवाल यह है कि तीसरे चरण में टीका 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को और 45 वर्ष के बाद उन लोगों को लग रहा है। जिनको कोई बीमारी है। लालमनी की 38 वर्ष है, आखिर इसको टीका कैसे लगा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed