फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man beaten to death after refuse to drink alcohol jammed with dead body in mirzapur up

यूपी: शराब पीने से मना किया तो पीटकर हत्या, शव रखकर लगाया जाम, पालिकाध्यक्ष और विधायक भी धरने पर

Wed, 13 Jan 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Jan 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death after refuse to drink alcohol jammed with dead body in mirzapur up
शव रखकर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के नार घाट मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी थी।  जिसकी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने शव लेकर नगर के त्रिमुहानी के पास जाम लगा दिया।

विज्ञापन


परिजनों के समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मौके पर पहुंच गए और धरने में शामिल हो गए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पिटाई करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने, दरोगा को निलंबित करने की मांग की। साथ ही आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने और मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण मान गए। इसके बाद तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मामला 15 नवंबर 2020 का है। नारघाट मोहल्ला निवासी दिनेश साहनी ने क्षेत्र के शिव मंदिर के पास शराब पी रहे कुछ लोगों को मना किया तो उन लोगों ने उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर त्रिमोहनी पर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि आरोपी आए दिन मंदिर पर शराब पीते हैं। मना करने पर उन्होंने पिटाई की थी। आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब दिनेश ट्रामा सेंटर में भर्ती था तो विपक्षी मुकदमा वापस लेने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार ने परिजनों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया गया। आश्वासन दिया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी साथ में दरोगा को सस्पेंड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed