{"_id":"5efcb73c8ebc3e42e303ecd2","slug":"man-arrested-with-ganja-in-mirzapur-mirzapur-news-vns533357958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में पांच किलो गांजा के साथ पकड़े गए युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में पांच किलो गांजा के साथ पकड़े गए युवक ने किया हंगामा
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस गांजा के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले जाने लगी तो सड़क पर लेट कर हंगामा करने लगा। पुलिसकर्मी जबदस्ती उसे कोतवाली ले गए। बैग की तलाशी लेने पर साढ़े पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
कोतवाल अंजनी कुमार राय के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बढ़ौली चौक के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार सिंह ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान युवक ने अपने पीठ से बैग फेंक दिया, जिसे पुलिस कर्मियों ने उठा लिया।
पुलिसकर्मी युवक को कोतवाली ले जाने लगे तो वह हंगामा करते हुए सड़क पर लेट गया। पुलिसकर्मी जबरदस्ती उसे उठाकर कोतवाली ले गए। इस दौरान सड़क पर तमाशबीन जुट गए। कोतवाल ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के परिहटा गांव निवासी सेराज के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। युवक के कब्जे से साढ़े पांच किग्रा गांजा मिला है।