फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make the students who meet the qualifying age voter

अर्हता आयु पूरी करने वाले छात्रो को मतदाता बनाएं

Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make the students who meet the qualifying age voter
मिर्जापुर। बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी की। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे छात्रों को मतदाता बनने हेतु चार विशेष अभियान की तिथियां 07, 13, 21, 28 नवंबर 2021 को घोषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र या उनके पड़ोसी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वह फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर मतदान अवश्य करें। कहा कि निर्वाचन कार्य को अच्छे ढंग से करने वाले कामन सर्विस सेंटर, ग्रामीण स्तर इंटरप्रेनर को पुरस्कृत किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र वर्मा, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह, वरिष्ठ निर्वाचन लिपिक ननकू सिंह ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed