फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   make awareness regarding traffic rule

यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
make awareness regarding traffic rule
यातायात पुलिस एवं संस्कार पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयास से यातायात माह का शुभारंभ भरुहना चौराहे से मुख्य अतिथि एसपी अरविंद सेन ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखा कर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। स्कूल के बच्चों ने नगर के कई मार्गों पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने छात्रों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोगों से यातायात नियम के पालन करने की अपील की। उन्होंने सड़क दुर्घटना में हो रही निरंतर वृद्घि पर भी चिंता व्यक्त जाहिर की।
विज्ञापन


इसके पूर्व भरुहना चौराहे से स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली जीडी बिनानी रोड, तहसील चौराहा होते हुए पांडेयपुर स्थित विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed