फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make arrangements for drinking water and toilets in night shelters

Mirzapur News: रैन बसेरों में करें पेयजल और शौचालय की व्यवस्था

Wed, 22 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for drinking water and toilets in night shelters
विंध्याचल। मौनी अमावस्या को देखते हुए मंगलवार को जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन विंध्याचल में सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को किसी को परेशानी न हो। उन्होंने रैन बसेरों में पेयजल, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, रेहड़ा चुंगी और विंध्य विद्यापीठ परिसर में बने रेन बसेरा, पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग एवं परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। महाकुंभ मेला से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने रैन बसेरा के पास पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार से वाहन न प्रवेश कर सकें। इसके लिए वाहन स्टैंडों में सुरक्षित खड़ा कराए जाने को कहा। जिला अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते अमावस्या पर पांच लाख से अधिक भीड़ आने का अनुमान है। इस दौरान एसपी सोमेन बर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल, नगर पालिका ईओ जी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed