फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major Responsibilities of Anganwadi towards Children

बच्चों के प्रति आंगनबाड़ी की प्रमुख जिम्मेदारियां

Tue, 21 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Major Responsibilities of Anganwadi towards Children
बेसिक शिक्षा में प्री प्राइमरी के बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र जमालपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र बहुवार पर हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के महत्व एवं उससे बेसिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा किया गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी जमालपुर रविंद्र सिंह ने कहा बच्चों का मानसिक विकास तीन से 6 वर्ष तक की उम्र में होता है। आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों के प्रति कार्यकर्तियों की प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं। जो बच्चों के चौमुखी विकास में अपना योगदान प्रदान करती है। खंड शिक्षा अधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र भी प्राथमिक शिक्षा का अंग बन गया है। हमें आंगनबाड़ी के साथ मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर संकुल शिक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रभाकर सिंह, अमरेश सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन
कछवा। नगर पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव आयोजित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों को तीन से आठ वर्ष की आयु के बच्चों का नामांकन कराने एवं उनकी नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार भट्ट ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता विनोद शर्मा, एबीएसए सुरेश सिंह, सीडीपीओ शशि प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed