फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahapadmananda's ideals give the message of unity in society.

Mirzapur News: महापद्मनंद के आदर्श समाज में एकजुटता का संदेश देता है

Thu, 09 Apr 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mahapadmananda's ideals give the message of unity in society.
नंददीप पत्रिका का विमोचन करते अति​थि, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। नगर के एक लॉज में बुधवार को चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके संदेश व आदर्श आज भी समाज को एकजुटता का संदेश देते हैं। मुख्य अतिथि जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच एवं सहायक आचार्य, रसायन विज्ञान विभाग, सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज के डॉ. प्रमोद शर्मा ने सम्राट महापद्म नंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा कि महापद्म नंद केवल विजेता सम्राट ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, संगठन शक्ति और जनकल्याण के प्रतीक थे। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार रमेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक एमसीईए रघुनाथ शर्मा, मोहन लाल आर्य, शिव मोहन शर्मा, विजय बहादुर शर्मा, केदार नाथ सविता, गायक संजय शर्मा, मोनू शर्मा सहित अनेक सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन को सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक जागरण का सशक्त माध्यम बताया। समाज की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही समाज के पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम शर्मा, शिवराम शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, अवधेश शर्मा, शुभम शर्मा, पुनीत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed