फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Magic overturned after hitting a divider, woman died, seven injured

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर मैजिक पलटी, महिला की मौत, सात घायल

Tue, 01 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Magic overturned after hitting a divider, woman died, seven injured
लालगंज। क्षेत्र के लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजुरी ओवरब्रिज के पास सोमवार को दोपहर में एक मैजिक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मैजिक सवार एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

चुनार मगरहा निवासी एक परिवार के आठ लोग सुबह मैजिक से हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम दर्शन करने गए थे। दोपहर में घर लौटते समय खजुरी ओवरब्रिज के पास उनकी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने गुड्डी (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राम दुलार (60), उनकी पत्नी बदामी (55), नेतराम राय (40), आशा कुमारी (26), पूनम कुमारी (22), कृष्णा (11) और युवराज (15) का इलाज चल रहा है। बादामी, राम दुलार और नेतराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मैजिक पलटने से महिला की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed