{"_id":"66ad5ed8d1e934ae5e038c64","slug":"mafia-chunnu-yadavs-land-worth-rs-45-crore-confiscated-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120009-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: माफिया चुन्नू यादव की साढ़े चार करोड़ की जमीन कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: माफिया चुन्नू यादव की साढ़े चार करोड़ की जमीन कुर्क
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, कटरा कोतवाली क्षेत्र के डोमरौली गांव में चुन्रू ने अपनी मां के नाम से खरीदी थी 16,9320 वर्ग फीट जमीन, गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा बाजार के कुख्यात बदमाश बऊ यादव के भाई चुन्नू यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डोमरौली स्थित उसकी साढ़े चार करोड़ की जमीन कुर्क कर ली। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि कुख्यात माफिया चुन्नू यादव ने अवैध तरीके धन अर्जित कर अपनी मां तिजिया देवी के नाम से कटरा कोतवाली क्षेत्र के डोमरौली गांव में लगभग 16,9320 वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। इसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ हैं। मुनादी कराकर उसकी जमीन कुर्क की गई है। बताया कि उसके द्वारा अवैध तरीके अर्जित की गई अचल संपत्ति की छानबीन की जा रही है। बताया कि मार्च 2022 में पुरानी रंजिश में दुर्गा बाजार मोहल्ले में मुकेश मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुराने बऊ यादव के भाई चुन्नू यादव को नामजद किया गया था। आरोपी चुन्नू पर 2002 में हत्या के प्रयास का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। चुन्रू पर गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता, कटरा कोतवाल अजीत सिंह, देहात कोतवाल अजय तीन थाने की फोर्स के साथ मौजूद रहे।
एक दशक पहले दुर्गा बाजार नगर का सबसे बदनाम इलाका था। यहां लोग जाने से डरते थे। यहां बदमाशों का जमावड़ा होता था। अब पुराने बदमाश तो नहीं रहे पर उनके परिवार के लोगों का दबदबा जारी रहा। आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही उनपर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की ओर से अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करना शुरू किया।