फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maa vindhyawasini worshiped

विंध्यधाम में बही कजरी की बयार

Thu, 27 Aug 2015 12:37 AM IST
संवाददाता विंध्याचल।
संवाददाता विंध्याचल। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Maa vindhyawasini worshiped
श्री विंध्य शक्ति संघ की ओर से श्री शक्ति वार्षिकोत्सव के तहत मंगलवार की रात मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार-पूजन व आरती किया गया। श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को 43 वें कजरी महोत्सव में देश के ख्यातिलब्ध कला साधकों ने अपनी मधुर एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को माता के चरणों में समर्पित किया। मंदिर परिसर में रात भर चले कार्यक्रम के दौरान गायन, वादन, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों ने भक्तों पर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सांस्कृतिक समारोह के तहत आयोजित 43 वें कजली महोत्सव का शुभारंभ संघ के संस्थापक सिद्घेश्वरी प्रसाद उपाध्याय ने ज्योति पूजन कर किया। उसके बाद औरंगाबाद से आए रविंद्र ग्रुप के कलाकारों ने मधुर कजली गायन से सावनी बयार बहाई। इलाहाबाद से पधारी बीना सिंह ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ग्रुप कलाकारों ने-आई बागो में बहार झूले राधा रानी.. गीत पर मनोहारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से आई शैलबाला ने रिमझिम बरसे ला बदरवा.. प्रस्तुत कर खूब झुमाया। गायिका गीतांजलि मौर्या ने भोला बइठल बाटे काशी के शहरिया.. सुनाकर बाबा भोलेनाथ की आराधना की। सोनभद्र से पधारी वर्षा कश्यप ने मां के मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायिका रोमा गुप्ता ने घेर-घेर के बरसे बदरिया ना.. प्रस्तुत कर कजली महोत्सव को एक ऊंचाई प्रदान की। इसी क्रम में कोलकता से पधारे कविंद्र उपाध्याय, इलाहाबाद की संगीता मिश्र, राकेश तिवारी ने अपने मधुर कजली ग।ायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से आई नृत्यांगना रोमा गुप्ता ने लाल-लाल रंग चुनरिया.. गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को खूब झुमाया। प्रख्यात तबला वादक अशोक पांडेय और वायलिन वादक पं सुखदेव मिश्र की जुगलबंदी ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह व मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान संस्था के प्रधान सचिव अंबेश्वरी प्रसाद उपाध्याय उर्फ सजन, शक्ति उपाध्याय, प्रबंधक श्री उपाध्याय, शैलेष उपाध्याय, रिंकू पांडेय, शुभम राय, राकेश तिवारी, दिनेश तिवारी, नरायण दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed