{"_id":"228afadeab4183c737395ccf9bde8584","slug":"maa-vindhyavasini-worshipped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगराता में बही भक्तिरस की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराता में बही भक्तिरस की बयार
संवाददाता विंध्याचल।
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
श्री मां विंध्यवासिनी परिवार सेवा समिति की ओर से शनिवार की रात कालीखोह मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। माता के जगराता के दौरान जहां एक ओर ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से मां की आराधना की, वहीं भगवान शंकर व पार्वती की नयनाभिराम झांकियों को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था।
कालीखोह स्थित मां काली मंदिर परिसर में आयोजित भव्य देवी जागरण के दौरान कला-साधकों ने एक से बढ़ कर एक मधुर प्रस्तुतियों से मां की आराधना की। देवी जागरण का शुभारंभ ज्योति पूजन कर किया गया। माता के जागरण का शुभारंभ गायक सोनी तिवारी ने गणेश वंदना सहित देवी गीत- जगदंबा घर में दीयना बार आइल..प्रस्तुत कर किया।
बनारस से आए प्रभु विशाल ने- मुंडमाला चली महाकाली रे.. गीत प्रस्तुत कर भक्तजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका खुशबू दूबे व प्रियंका पांडेय ने अपने भजनों से समां बांध दिया, वहीं गायक रविशंकर शास्त्री ने- रण में कूद पड़ी महाकाली.. सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। बक्सर से पधारे लोकगायक विनय ने अपने भोजपुरी भजनों की माला को मां के चरणों में समर्पित किया।