फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Maa Vindhyavasini University website ready

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तैयार

Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Maa Vindhyavasini University website ready
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में विवि की वेबसाइट तो तैयार हो ही चुकी है। अब विवि के लोगो और कुलगीत को भी तैयार करने की तैयारियां हो रही हैं। विवि प्रशासन का प्रयास है कि नए शैक्षणिक सत्र से मंडल के तीनों जिलों के कॉलेजों को जोड़ कर पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराई जाए। जिले के मड़िहान तहसील के देवरी ग्राम पंचायत में मां विंध्यवासिनी विवि का निर्माण शुरू हो चुका है। पड़री के राजकीय महिला कॉलेज में इस विवि का अस्थायी कार्यालय भी बन चुका है। अब केवल केवल कॉलेजों को विश्वविद्यालय से जोड़ने की जरूरत है। इस विवि से विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के कॉलेजों को संबद्ध किया जाए। इस प्रकार से 169 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से तत्काल जुड़ सकेंगे। अकेले मिर्जापुर में ही 88 कॉलेज हैं। इनमें चार राजकीय और तीन अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय हैं। इसके साथ ही 81 अशासकीय वित्तविहीन और मान्यता प्राप्त महाविद्यालय हैं। यह सभी महाविद्यालय मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। शुरुआत में कॉलेजों के स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को ही जोड़ा जाएगा। उसके बाद धीरे-धीरे हर साल नामांकन आगे बढ़ता रहेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अपर आयुक्त डा. विश्राम ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पहले ही बन चुकी है। अब लोगो और कुलगीत पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


लगातार निरीक्षण कर रही हैं कुलपति
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का लगातार निरीक्षण कर समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने अभी हाल में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के कॉलेजों के प्रबंधकों और प्राचार्यों के साथ बैठक भी की थी। कुलपति ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की थी। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed